अकलतरा के खोंड़ रोड में महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। महिला की जिस परिस्थिति में झाड़ियों के बीच शव मिला है, उसके बाद दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला और एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल मौके पर पहुंचे थे। साथ ही, FSL की टीम को भी बुलाई गई थी।