अकलतरा: अकलतरा में दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों के 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के भूपेंद्र सतनामी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने साथी जगत यादव के साथ घर आ रहा था। रास्ते में खिलेश दास मानिकपुरी की बाइक से खरोंच लगा, तब दोनों गाली-गलौज की जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले खिलेश दास मानिकपुरी, रविलाल साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।