अकलतरा: अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में मेरा स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी‘‘ हर शनिवार को होगा विशेष स्वच्छता अभियान
अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक स्कूल में स्वच्छता नायक तथा स्वच्छता नायिका के रूप में विद्यार्थियों को अभिहित कर स्कूल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का प्रयत्न किया जाएगा।