अकलतरा पुलिस ने फरहदा गांव में शराब पीने वाले सुनील को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ आबकारी एक्ट 36 (च) के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि फरहदा गांव में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है।