गिद्धौर: ईंधन आपूर्ति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Gidhaur, Chatra | May 15, 2026 समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों और बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसीएल के सेल्स मैनेजरों के साथ ईंधन आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एंबुलेंस, पुलिस, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, दूध, समाचार पत्र वितरण समेत सभी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता से ईंधन देने का निर्देश दिया।