बहराइच: शहर में मिशन सेफ फ्यूचर 2 अभियान के तहत परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों पर की कार्रवाई, 4 वाहन किए सीज़
गुरुवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर-2 के तहत अनफिट एवं निर्धारित मानकों को का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान की कार्यवाही की इस दौरान 4 स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग की ओर से अनियमितताएं पाए जाने पर सीज किया गया है। जबकि आठ पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है