सादाबाद: राष्ट्रीय ध्वज से नाली साफ कर अपमान करने वाले व्यक्ति इकबाल को सादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, की विधिक कार्यवाही
सादाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति का राष्ट्रीय ध्वज से नाली साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सादाबाद पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त में जुट गई थी, जिसकी शिनाख्त इकबाल पुत्र शब्बाल निवासी सादाबाद के रूप में हुई। जिसके बाद थाना सादाबाद पुलिस द्वारा वीडियो मे दिख रहे व्यक्ति इकबाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।