सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, की विधिक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस ने 01 अभियुक्त राजकुमार उर्फ राधाकृष्ण पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी कलुआ की नगरिया थाना मुरसान को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर विधिपूर्ण कार्यवाही की है।