सादाबाद: कंजौली के पास हथियारबंद बदमाशों ने 2 चांदी व्यापारियों से लूटी 5 किलो चांदी, मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी
नीति निवास तसीगा निवासी 2 व्यापारी ईश्वरी प्रसाद व राकेश कुमार आगरा से चांदी खरीद कर गुरुवार रात 10:00 बजे करीब गांव लौट रहे थे। जब यह कंजौली के पास पहुंचे तो तीन हथियारबन्द बदमाशों ने तमंचे के बल पर इनसे चांदी का थैला लूट लिया फरार हो गये। लूट की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसके द्वारा घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।