बांसगांव: खेत में भूसा बनाने से मना करने पर युवक को पीटकर किया घायल, बेलीपार थाने में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बेलीपार इलाके के जुड़ापुर गाँव के रहने वाले राम फिर के पुत्र कन्हैया यादव ने गुरुवार को बेलीपार थाने में एक शिकायत पत्र दिया। कन्हैया का कहना है कि उनके चाचा खेत में जबरदस्ती भूसा बना रहे थे जिनका नाम जसवंत यादव पुत्र राधे यादव, बलवंत यादव पुत्र राधे यादव, मुरारी पुत्र शंकर यादव, हरेंद्र यादव पुत्र स्वामीनाथ व अमित यादव पुत्र सकल यादव है।