बांसगांव: बेलकुर कौवाडील गांव के सीवान में युवक ने गेहूं की फसल में लगाई आग, पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को किया गिरफ्तार
गगहा क्षेत्र के बेलकुर कौवाडील गांव के सीवान में रविवार दोपहर मनबढ़ युवक ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। इससे लगभग पांच एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केज दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।