बांसगांव: स्थगन आदेश के बावजूद चली दिवाल, पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर माल्हनपार के चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप
गोरखपुर जनपद के बाँसगाँव थाना क्षेत्र के माल्हनपार चौकी अंतर्गत आने वाले रघुवाडीह गांव में न्यायालय के स्थगन के बाद भी विवादित भूमि पर दिवाल चला कर कटरेन रखने का मामला प्रकाश में आया है। बाँसगाँव क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रघुवाडीह में एक भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। गांव के निवासी रामरूप गुप्ता का दावा है कि भूमि उसकी है।