बांसगांव: बेलीपार थाना के महाबीर छपरा में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, दुकान में रखा सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
बेलीपार थाना के महाबीर छपरा में मंगलवार की शाम एक दूकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग लगने से दुकान में रखा पचास हजार से अधिक रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद दुकान में रखा गैस सिलेण्डर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। दुकान बन्द होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।