बांसगांव: कौड़ीराम इलाके के धस्की गांव में बिजली का तार गिरने से गेहूं की फसल में लगी आग, करीब दो बीघा फसल जलकर राख
गोरखपुर जनपद के बांसगांव तहसील अंतर्गत आने वाले कौड़ीराम इलाके के धस्की गांव में स्थित गेहूं की खड़ी फसल वाली खेत में बुधवार को आग लग गई। आग लगने से करीब दो बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। धस्की गांव के निवासी यादवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बुधवार की शाम की 6 बजे बातचीत के दौरान आग लगने का कारण बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही को बताया है।