बांसगांव: बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर के सिवान में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी के कारण 10 एकड़ फसल जलकर हुई राख
बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर के सिवान में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते 10 एकड़ फसल के डंठल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन मौके पर पहुंच नहीं सका।