सुजानपुर के बूथ 44 लाहड़ू में सुजानपुर पूर्व विधायक राजिंद्र राणा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में देश की प्रगति, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक प्रेरणादायक विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम से सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।
इस अवसर पर बूथ के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।