कटघोरा: हरदीबाजार में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, मुआवजा, रोजगार और बसाहट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Katghora, Korba | Sep 10, 2026 कोरबा के हरदीबाजार में एसईसीएल दीपका एरिया की परियोजना विस्तार योजना को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। सरकारी अस्पताल के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीण, भू-विस्थापित और जनप्रतिनिधि लामबंद हो गए हैं।हरदीबाजार तहसील कार्यालय में आयोजित आपात बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।