हरिद्वार: 300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने पथरी पुल से दबोचा बदमाश, लूट की बाइक बरामद, तीन साथी फरार
बहादराबाद थाना पुलिस ने एक ग्रामीण की बाइक लूट का खुलासा कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को भी पुलिस ने पथरी पुल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अरुण है जो धर्मपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसकी कब्जे से लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली गई। साथियों की तलाश जारी।