हरिद्वार: कनखल पुलिस ने जमालपुर कला के आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी का खुलासा किया, बर्तन और गैस सिलेंडर के साथ चोर गिरफ्तार
कनखल थाना पुलिस ने जमालपुर कला के आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। चोरी करने वाले चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकित है जो नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी के बर्तन और तीन गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। कोर्ट में पेश कर दिया