हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मेन गेट के पास निकला जहरीला सांप रसैल वाइपर, वन कर्मियों ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा
शनिवार दोपहर सिंहद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मेन गेट के पास जहरीला सांप रसैल वाइपर निकलने से हड़कंप मच गया। आयोग के कर्मचारियों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई, जिसपर मौके पर पहुंचे वन विभाग की स्नैक रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के अनुसार जहरीला सांप रसैल वाइपर है, और ये एशिया का सबसे जहरीला प्रजाति का सांप है। एमएम