हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने लाल पुल अंडरपास से 21 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 2 फरार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को 21 किलो 700 ग्राम गांजे की खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि 2 फरार हो गए। पुलिस ने मुरादाबाद निवासी जगदीश को NDPS एक्ट में गिरफ्तार किया जबकि फरार हुए आरोपी मंगल और भूरा की तलाश की जा रही है। शाम 4 बजे आरोपी जगदीश को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।