हरिद्वार: हरिद्वार स्थित झिलमिल झील के जंगल में भारतीय सेना ने किया युद्धाभ्यास, आसमान में गरजे हेलीकॉप्टर, जहाज और जमीन पर टैंक
पिछले करीब 1 महीने से पश्चिम कमांड के सैनिक दिन-रात अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं। हिमालय क्षेत्र में युद्ध की स्थिति में अपनी दक्षता परखने के लिए ये सैन्य अभ्यास किया जा रहा है जिसे 'रैम प्रहार' का नाम दिया गया है। हरिद्वार में झिलमिल झील फॉरेस्ट रेंज इलाके में गंगा की नील धारा के पास भारतीय सेना के टैंक, हेलीकॉप्टर और हवाई जहाजों की गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई