लखीसराय: सूरजगढ़ा: पारिवारिक विवाद में खूनी मोड़, भाइयों ने अवगिल-रामपुर पंचायत के मुखिया पर किया जानलेवा हमला
सूरजगढ़ा प्रखंड के अवगिल- रामपुर पंचायत में मंगलवार अपराह्न 6 बजे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां पंचायत के मुखिया मोहम्मद कलीम पर उनके ही सगे भाइयों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. मंगलवार अपराह्न 9 बजे मुखिया का सदर अस्पताल लखीसराय में उपचार हुआ. यहां से उन्हें हायर सेंटर पीएमसीएच रेफर किया गया. अभी बेगूसराय में इलाज चल रहा है.