निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन ने थर्मल गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
यमुनानगर। एचएसईबी वर्कर यूनियन, हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (मुख्यालय भिवानी) के केंद्रीय परिषद के आह्वान पर आज थर्मल यूनिट के गेट पर यूनियन कर्मचारियों द्वारा चीफ पानीपत के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता थर्मल यूनिट प्रधान धर्मबीर ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव थर्मल सतीश शर्मा ने किया।
प्रदर्शन के दौरान निगम थर्मल मैनेजमेंट को चेतावनी दी गई कि थर्मल पानीपत में निलंबित किए गए दोनों कर्मचारी साथियों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों की बहाली शीघ्र नहीं की गई तो यूनियन अपने आंदोलन को और तेज गति देने के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम मैनेजमेंट की होगी।
इस अवसर पर सर्कल सचिव यमुनानगर मनदीप शर्मा , यमुनानगर यूनिट सचिव नितिन राणा, थर्मल प्रोजेक्ट ऑर्गनाइजर अनिल गुर्जर, देवा झाखर , अजय जून, सतबीर, सतीश जांबा ,संदीप,सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यूनियन अपने कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने निगम मैनेजमेंट से मांग की कि दोनों निलंबित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बहाल कर कर्मचारियों में बढ़ रहे रोष को समाप्त किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
एचएसईबी वर्कर यूनियन ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 25, 2026