64 कॉलोनियों की सीमा निर्धारण के सर्वे में लाएं तेजी- महाबीर प्रसाद
64 कॉलोनियों के नियमितीकरण को लेकर निगम आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों से ली सीमा निर्धारण को लेकर किए जा रहे सर्वे की रिपोर्ट
यमुनानगर। वर्ष 1996 में तकनीकी त्रुटि के कारण अनअप्रूव्ड श्रेणी में रह गईं 76 कॉलोनियों के नियमितीकरण और सीमा निर्धारण को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में निगम के सभी सहायक नगर योजनाकार, भवन निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में निगम आयुक्त ने 64 कॉलोनियों की सीमा निर्धारण को लेकर किए जा रहे सर्वे की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नगर योजनाकारों व भवन निरीक्षकों से सर्वे के दौरान आ रही परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि वर्ष 1996 की अधिसूचना के तहत यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में कुल 76 कॉलोनियां थीं। इनमें 54 कॉलोनियां जगाधरी और 22 कॉलोनियां यमुनानगर क्षेत्र की थीं। इनमें से 12 कॉलोनियां पहले ही नियमित की जा चुकी हैं। शेष 64 कॉलोनियों को मंजूरी मिलने के बाद अब आगे की प्रक्रिया के लिए सरकार की ओर से अंतिम नोटिफिकेशन मिलना बाकी है। उन्होंने बताया कि कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए उनकी सीमाएं निर्धारित की जा रही हैं। इसके लिए विशेष समितियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान कॉलोनियों की सीमाओं पर बने मकानों के मालिकों से वर्ष 1996 से पहले के दस्तावेज लिए जा रहे हैं। कई कॉलोनियों में सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कॉलोनियों में सर्वे जारी है। बैठक में सहायक नगर योजनाकार एवं सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, मृणाल जैयसवाल, राजेश शर्मा, प्लानिंग एक्सपर्ट आशीष सांगवान, भवन निरीक्षक एवं कनिष्ठ अभियंता गगन संधू, अजय कुमार, हरिंद्र, नरेंद्र, विशाल, मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-----------
कॉलोनियां नियमित होने पर होंगे विकास कार्य -
आयुक्त महाबीर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां स्थानीय निवासी सर्वे में सहयोग नहीं कर रहे हैं, वहां संबंधित पार्षद के सहयोग से सर्वे कार्य पूरा करवाया जाए। सीमा पर स्थित मकानों के मालिकों से वर्ष 1996 से पहले के दस्तावेज अनिवार्य रूप से एकत्रित किए जाएं। जिन मकान मालिकों के पास वर्ष 1996 से पहले का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होगा, उनके मकानों को कॉलोनी की सीमा में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य जल्द पूरा कर कॉलोनियों के नियमितीकरण की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए। कॉलोनियां नियमित होने के बाद इनमें गलियों, नालियों और अन्य आवश्यक विकास कार्य करवाने का रास्ता साफ होगा।
-------------
ये कॉलोनियां हो चुकी है नियमित -
76 में से 12 कॉलोनियां पहले नियमित हो चुकी हैं। इनमें शिव नगर (नालागढ़ का माजरा), महावीर कॉलोनी (बिलासपुर बाईपास रोड), गुलाब पार्क, लक्ष्मी कालोनी, विष्णु गार्डन कॉलोनी, ग्रीन विहार के नजदीक कॉलोनी (चनेटी रोड), विजय नगर एक्सटेंशन-3, विजय नगर एक्सटेंशन-2, भारत सेवक नगर साउथ, भागीरथ कॉलोनी, बसंत नगर, दुर्गा नगर तथा श्री शिव शंकर नगर (अंबाला रोड) शामिल हैं।
--------------
इन कॉलोनियां को नियमित किए जाने को किया जा रहा सीमा निर्धारण -
जिन कालोनियों को नियमित करने के लिए सीमा निर्धारण किया जा रहा है, उनमें गोल्डन कॉलोनी (सिटी सेंटर के नजदीक), दशमेश कॉलोनी (खालसा कालेज के नजदीक), यमुना कॉलोनी एवं हाउस बिल्डिंग सोसाइटी, आजाद नगर-प्रथम, आजाद नगर-द्वितीय, प्रोफेसर कालोनी, राम नगर, चोपड़ा गार्डन, लक्ष्मी गार्डन, कृष्णा कालोनी, स्कीम नंबर-9 (टैगोर गार्डन), आनंद कालोनी, बिशनदास कालोनी-ए, बिशनदास कालोनी-बी, जम्मू कालोनी, कुलदीप नगर, कृष्णा कॉलोनी नगर, हंसवंस पुरा, इंद्रपुरी , स्कीम नंबर-13, वीणा नगर, आदर्श नगर, नालागढ़ कॉलोनी (अंबाला रोड पेट्रोल पंप के नजदीक), दयालपुरी (सत्संग भवन के साथ), कृष्ण पुरी (नालागढ़ में माजरा के साथ), शिव नगर (नालागढ़ के माजरा के साथ), राम नगर (बिलासपुर बाईपास रोड), महावीर कॉलोनी (बिलासपुर बाईपास रोड), गुलाब पार्क, गोरी शंकर कालोनी, गोरी शंकर पाबनी सड़क के कार्नर पर, राजा साहब गार्डन कालोनी, शिब्बु मक्खन धर्मशाला के पीछे कालोनी, विष्णु गार्डन कालोनी, राजेश नगर ब्लाक-ए, राजेश नगर ब्लॉक-बी, मुखर्जी पार्क एक्सटेंशन गौरी शंकर लिंक रोड, काली मंदिर कालोनी, कॉलोनी नेता जी सुभाष नगर, शांति कालोनी, महावीर कॉलोनी (हनुमान गेट), गंगा नगर एक्सटेंशन (फैक्ट्री यूनिट), गंगा नगर (छछरौली सड़क), कॉलोनी नजदीक ग्रीन विहार, विश्वकर्मा कालोनी, कॉलोनी नजदीक स्कीम नंबर-7, विजय नगर बूड़िया गेट, विजय नगर एक्सटेंशन लाइन, भारत सेवक नगर एक्सटेंशन साउथ, सरस्वती कालोनी, विजय नगर एक्टेंशन, लक्ष्मी कालोनी, भगीरथ कालोनी, न्यू सरस्वती विद्या मंदिर कालोनी, मनोहर कालोनी, एक्सटेंशन, मनोहर कालोनी, दुर्गा गार्डन एक्सटेंशन, दर्शन नगर, बसंत नगर, पूर्ण विहार, न्यू गढ़ी मुंडो कालोनी, दुर्गा नगर, शंकर पुरी, प्रताप नगर, धीमान नगर, शिव शंकर नगर, श्री गणेश नगर, कॉलोनी जर्सी क्रास, रूप नगर एक्सटेंशन (माडल टाउन की सड़क पर), रूप नगर कॉलोनी एक्सटेंशन (जेल के पीछे), गांधी धाम एक्सटेंशन, श्याम सुंदर पुरी एक्सटेंशन तथा कॉलोनी नजदीक नवरत्न शामिल हैं।
फोटो कैप्शन -
कैंप ऑफिस में अधिकारियों की बैठक लेते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद।
कॉलोनियों के सीमा निर्धारण को लेकर किए जा रहे सर्वें की नक्शे के माध्यम से जानकारी देते अधिकारी।