उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव शनिवार दोपहर करीब 01 बजे दतिया पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दतिया एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा परिसर सपा समर्थकों से गुलजार नजर आया।