NH-28 जीरोमाइल ओवरब्रिज पर जानलेवा गड्ढेः छकड़ा पलटा, कई बाइक सवार घायल; NHAI की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा
संवाददाता मुकेश कुमार
एनएच-28 स्थित जीरोमाइल ओवरब्रिज पर बारिश के कारण सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। जीरोमाइल से मुजफ्फरपुर जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज के ऊपर बने गहरे गड्ढे अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
बृहस्पतिवार की शाम हुई बारिश के दौरान जलजमाव और गड्ढे का अंदाजा न मिलने के कारण एक छकड़ा (मालवाहक/ठेला) अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी गड्ढे की वजह से कई मोटरसाइकिल सवार भी असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे वे गंभीर चोटिल होहादसे के प्रमुख कारण और स्थितिबारिश में छिपे गड्ढेः बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को गड्डों की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे अचानक गाड़ियां अनियंत्रित हो रही हैं।अंधेरे और फिसलन से खतराः ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से आने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पलटने का जोखिम हर समय बना रहता है।विभागीय बेरुखीः स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अब तक सड़क की मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि NHAI के अधिकारियों ने जल्द इस गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई, तो किसी दिन कोई बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गड्डा भरने और ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है