टिहरी: टिहरी के साबली गांव की सांस्कृतिक विरासत पर पुस्तक का विमोचन
टिहरी के साबली गांव की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को समेटती 'साबली : देवभूमि का एक अनोखा गांव' नामक पुस्तक का ग्राम पंचायत भवन में विमोचन हुआ। विधायक किशोर उपाध्याय और अन्य गणमान्य लोगों ने इसे उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों की सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाली महत्वपूर्ण कृति कहा। यह पुस्तक ग्रामीण समाज, शिक्षा, कृषि और पर्यटन से जुड़ी विस्तृत जानकारी देती है।