धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। आज यानी 16 नवंबर की रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। कपाट बंद होने के बाद अब अगले छह महीनों तक भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ में होगी।
Tehri, Tehri Garhwal | Nov 16, 2026