कन्नौज में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने के बाद एक युवक अपनी ही साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया। लेकिन जब साली ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो युवक गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय गांव का है, जहां इस पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुटी रही।