भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा 'वाराणसी से बड़नगर यात्रा' बाइक रैली को किया रवाना
वृद्धजनों का हुआ सम्मान, यात्रा का सतना पहुंचने पर आत्मीय स्वागत
सतना। भाजपा के प्रकोष्ठ एवं संकुल के राष्ट्रीय संयोजक, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को कृपालपुर से प्रारंभ हुई 'वाराणसी से बड़नगर यात्रा' बाइक रैली को रवाना किया। यह रैली कृपालपुर से सेमरिया चौक,
व्यंकटेश लोक पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा का सतना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बदखर स्थित होटल मंनत होटल में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय एवं भाजपा नेता विजय तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
शहीद पद्मधर पार्क में पौधरोपण
भाजपा के प्रकोष्ठ एवं संकुल के राष्ट्रीय संयोजक श्री शर्मा ने कृपालपुर स्थित शहीद पद्मधर सिंह पार्क में पौधरोपण किया। बताया गया है कि यात्रा से पूर्व उतैली में वृद्धजनों की सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद कृपालपुर से बाइक रैली निकाली गई। भाजपा मीडिया प्रभारी अतुल सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बाइक रैली शहर भ्रमण के पश्चात व्यंकटेश लोक परिसर पहुंची जहां मंचीय कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। बताया गया है कि वीडी शर्मा ने सतना में स्वच्छता कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। भाजपा के प्रकोष्ठ एवं संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा ने वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम के पश्चात बाइक रैली को रवाना किया। इससे पहले श्री शर्मा प्रयागराज
एयरपोर्ट से कार द्वारा सतना पहुंचे। सतना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' निकाली गई है। यह बाइक रैली से 17 सितंबर 2026 को शुरू हुई। यात्रा का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इस मौक पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, भगवती पाण्डेय, अजय सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, संजय तीर्थवानी, ऊषा चौधरी, नरेन्द्र त्रिपाठी, विनोद तिवारी, चन्द्रकमल त्रिपाठी, विनोद यादव, ऋषभसिंह, श्रीकृष्ण द्विवेदी, रमाकांत गौतम, प्रबल श्रीवास्तव, विजय तिवारी, अतुल सिंह परिहार, जीतेश्वर सिंह, चन्द्रभान कुशवाहा, अतुल शुक्ला, महेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।