सतना,जायंट्स सेवा सप्ताह — बाढ़ पीड़ितों की सेवा
जायंट्स ग्रुप ऑफ स्मार्ट सिटी, सतना एवं जायंट्स सहेली ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में सेवा सप्ताह के पांचवें दिन बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु चित्रकूट के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सेवा कार्य किया गया।
इस दौरान लगभग 300 बच्चों को स्कूल बैग, पेन-पेंसिल, कॉपियां, वाटर बॉटल एवं टिफिन वितरित किए गए। वहीं जरूरतमंद महिलाओं को कंबल, चटाई, साड़ी, ड्रेस एवं घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस सेवा कार्य में डॉ. दीपक सोई- अध्यक्ष, बसंत शर्मा- यूनिट डायरेक्टर; राजेश खूबचंदानी, रंजीत सेनानी एवं मणिराज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
जायंट्स सहेली ग्रुप की ओर से श्रीमती ललिता शर्मा, आयुष सोई, स्वतंत्र, भूमि सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस पुनीत सेवा कार्य में कटनी सहेली ग्रुप द्वारा भी कंबल एवं अन्य राहत सामग्री का सहयोग प्रदान किया गया।
जायंट्स परिवार का यह प्रयास आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर “सेवा ही हमारा धर्म, सेवा ही हमारा कर्म” के संकल्प को सार्थक करता है।