वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा का सतना जिले में आत्मीय स्वागत
बेला में बाइक रैली, डेगरहट में मंचीय कार्यक्रम और पौधरोपण कर यात्रा का किया अभिनंदन
---
सतना, 20 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ हुई ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का सतना जिले की सीमा बेला में आगमन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही यह यात्रा वाराणसी से वडनगर तक विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ रही है। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समाज और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
बेला पहुंचने पर ग्राम पंचायत बेला में आयोजित बाइक रैली में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में शामिल युवाओं का विंध्य की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके बाद यात्रा का रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डेगरहट में आगमन हुआ, जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित जनों को सेवा यात्रा के उद्देश्य और इसके माध्यम से दिए जा रहे सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सांसद श्री Ganesh Singh , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, नेशनल कोऑर्डिनेटर श्री मोहित सोनी, यात्रा कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण प्रताप तथा मध्यप्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री जय रोहाणी सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
यात्रा के पड़ाव के दौरान बड़ी संख्या में पौधरोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP