राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
----
सतना 20 सितम्बर 2026/ रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवसागर स्थित श्री कामदगिरि गौशाला में रविवार को विशाल वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की तथा उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और हरियाली का आधार बनेंगे। इसलिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। विशाल वृक्षारोपण महाअभियान के माध्यम से आमजन को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#सतना
3 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026