*‘दिल की बातें हम भी जाने’ कार्यक्रम को सर्व समाज ने सराहा*
*********************
*27 सितम्बर को टाउन हॉल में होगा विशेष हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम*
**********************
सतना। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद, सतना द्वारा आगामी 27 सितम्बर को टाउन हॉल, सतना में आयोजित होने वाले ‘दिल की बातें हम भी जाने’ हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम को सर्व समाज का व्यापक समर्थन एवं सराहना प्राप्त हो रही है।
कार्यक्रम के संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों, समाजसेवियों एवं व्यावसायिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को जानकारी देने के उद्देश्य से आज सरस्वती स्कूल, सतना में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर श्री योगेश ताम्रकार, श्री उत्तम बनर्जी, डॉ. माणिक गुप्ता, डॉ संजय माहेश्वरी ,संरक्षक जितेंद्र जैन, आई एम ए अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सारिका कालरा एवं गोपाल धूत तथा भारत विकास परिषद अध्यक्ष अजय तेजवानी उपस्थित रहे।
महापौर श्री योगेश ताम्रकार ने कहा कि हृदय रोग आज समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए चिंता का विषय है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को हृदय रोग से बचाव और आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठाने की जानकारी मिलना अत्यंत उपयोगी है।
श्री उत्तम बनर्जी ने कहा कि समाज की भागीदारी से ही जन-जागरूकता के कार्यक्रम व्यापक प्रभाव पैदा करते हैं। ‘दिल की बातें हम भी जाने’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
डॉ. माणिक गुप्ता ने कहा कि हृदय रोग के प्रति जागरूकता और समय पर उपचार जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आम नागरिकों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग करना आज की आवश्यकता है।
संरक्षक श्री जितेंद्र जैन ने सभी सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
आई एम ए अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल ने कहा कि ‘दिल की बातें हम भी जाने’ का उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सरल भाषा में हृदय स्वास्थ्य, बचाव तथा CPR जैसी जीवनरक्षक विधियों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. सारिका कालरा एवं गोपाल धूत ने कहा कि कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हर परिवार हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से 27 सितम्बर के कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की।
भारत विकास परिषद अध्यक्ष श्री अजय तेजवानी ‘दिल की बातें हम भी जाने’ जैसे अभियान को सफल बनाने के लिए परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करेगा।
कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता जी रहे रजिस्ट्रेशन टीम के प्रभारी संदीप गुप्ता, शिवम भारती बलराम गुप्ता कार्यक्रम का संचालन सोनिया खंडेलवाल एवं श्री प्रदीप जैन एवं आभार गोपाल धूत ने किया। कार्यक्रम की सुचारू संचालन के लिए सहसंयोजक आभा अग्रवाल ने नियमावली बताई।
इस बैठक में डॉ एस के श्रीवास्तव , डॉ संकल्प जैन, डॉ मुदित जैन, डॉ संजीव प्रजापति,डॉ. अभय प्रजापति जी, संजय अग्रवाल जी, रचित त्रिपाठी , प्रदीप सक्सेना घनश्याम सोनी, अशोक वसानी, सुमित वाल्मीकि , मुन्नालाल , डॉ. माणिक चंद, मोहनलाल गुप्ता जी, नारायणदास चट्टानी, सुरेश बडेरिया , मनोज शर्मा , अनिल दाहिया , रामलाल चंदानी , मौसम ताम्रकार जी, बृजेन्द्र अग्रवाल जी, विनोद गिलानी जी, संजय वाधवानी जी, राजेश द्विवेदी जी, रामनरेश शर्मा , बलराम सेन , नितेश बड़ेरिया , हिमांशु अरोड़ा , डॉ. अमित पांडेय , राजकुमार चेतवानी , अशोक सिंह , शैलेन्द्र त्रिपाठी एवं उपस्थित सभी समाजसेवियों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों अनीता ताम्रकार,राजेश अग्रवाल ,श्रेया ताम्रकार,प्रीति अग्रवाल ,निशा शर्मा,रामचंद्र नथानी,संदीप गुप्ता ,सत्यम केशरवानी , कैलाश गुप्ता,दयाल। कापड़ी,प्रदीप ताम्रकार,विनोद पंडित,ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया तथा 27 सितम्बर को अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली, हृदयाघात की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम तथा कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) जैसी जीवनरक्षक प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।