Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
eknazarhimachal6
पांगी में बदले सियासी समीकरण? पूर्व नेता के समर्थन में जुटी जनता #Pangi #PangiValley #पांगी #चंबा #Chamba #HimachalPradesh #HimachalNews #HimachalPolitics #PangiNews #चंबान्यूज़ #राजनीति #सियासीसमीकरण #जनताकीआवाज #पूर्वनेता #जनसमर्थन #पांगीकीआवाज #भरमौरपांगी #BharmourPangi #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #HimachalBreaking #HimachalNewsUpdate #EkNazarHimachalNews #EkNazarChambaNews #आपकेगांवकीखबर #खबरवहीजिसकाअसरदिखे
Chamba, Chamba
| Sep 23, 2026
#pangi
#pangivalley
#पांगी
#चंबा
#chamba
#himachalpradesh
#himachalnews
#himachalpolitics
#panginews
#चंबान्यूज़
#राजनीति
#सियासीसमीकरण
#जनताकीआवाज
#पूर्वनेता
#जनसमर्थन
#पांगीकीआवाज
#भरमौरपांगी
#bharmourpangi
#breakingnews
#latestnews
#newsupdate
#himachalbreaking
#himachalnewsupdate
#eknazarhimachalnews
#eknazarchambanews
#आपकेगांवकीखबर
#खबरवहीजिसकाअसरदिखे
MORE NEWS
चंबा-किलाड़ सड़क को रक्षा मंत्रालय द्वारा रणनीतिक सड़क घोषित किया गया है और इस परियोजना के पूरा होने पर पांगी घाटी 12 माह देश दुनिया से जुड़ी रहेगी। इस घोषणा पर पांगी घाटी के 25 हजार लोगों की तरफ से पंगवाल एकता मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और विशेष रूप से राजयसभा सांसद हर्ष महाजन का आभार जताया है। #himachaltimestv #highlight #chamba
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026
नगर परिषद सुल्तानपुर वार्ड के हालात कूड़े को नाले में फेंका जा रहा है । Himachal Times TV #ChambaNews #chamba #nagarparishad #mcchamba
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026
बालू आयुर्वेदिक अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस विधायक Neeraj Nayar ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आयुर्वेदिक दवाइयों का लाभ सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 23 सितंबर बालू स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में आयुष विभाग की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अस्पताल परिसर पहुंचने पर आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति, इसके महत्व और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद में उपचार के साथ-साथ रोगों से बचाव, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम में हर्बल एवं औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विभिन्न औषधीय पौधों को प्रदर्शित करते हुए आयुष विभाग के विशेषज्ञों ने लोगों को उनके औषधीय गुणों, उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद को दैनिक जीवनशैली से जोड़ने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वस्थ जीवन के लिए पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयुष विभाग की इस पहल के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और औषधीय पौधों के प्रति जानकारी बढ़ाने का प्रयास किया गया।
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026
पांगी में जिया लाल कपूर के स्वागत से गरमाई सियासत भाजपा के तीन चेहरों के बीच बढ़ी हलचल, 2027 की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज चंबा/पांगी 23 सितम्बर जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में पूर्व विधायक जिया लाल कपूर के पहुंचते ही राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज होती नजर आई। पांगी पहुंचने पर उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान समर्थकों का उत्साह चर्चा का विषय बना रहा। जिया लाल कपूर वर्ष 2017 से 2022 तक भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटकर डॉ. जनक राज को प्रत्याशी बनाया था। डॉ. जनक राज चुनाव जीतकर वर्तमान विधायक हैं। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पांगी की सियासत में भाजपा के भीतर तीन नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं—मौजूदा विधायक डॉ. जनक राज, पूर्व विधायक जिया लाल कपूर और युवा भाजपा नेता अनिल ढकोग। हालिया रिपोर्टों में भी इन तीनों नेताओं की क्षेत्र में सक्रियता और टिकट को लेकर चर्चाओं का उल्लेख किया गया है। दिलचस्प पहलू यह है कि एक तरफ पार्टी नेतृत्व की ओर से डॉ. जनक राज को 2027 में टिकट मिलने की बात सार्वजनिक रूप से कही गई है, वहीं जिया लाल कपूर की पांगी में सक्रियता और समर्थकों की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। वहीं, अनिल ढकोग भी भाजपा के सक्रिय युवा चेहरों में शामिल हैं और उनका नाम भी टिकट की चर्चाओं में सामने आ रहा है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सूची में डॉ. जनक राज, जिया लाल कपूर और अनिल ढकोग तीनों के नाम शामिल रहे हैं। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में जिया लाल कपूर और अनिल ढकोग के बीच आपसी राजनीतिक तालमेल की भी बात कही जा रही है, हालांकि इस संबंध में दोनों नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है—2027 में भाजपा का चेहरा कौन होगा? क्या मौजूदा विधायक डॉ. जनक राज पर पार्टी फिर भरोसा जताएगी, क्या पूर्व विधायक जिया लाल कपूर एक बार फिर टिकट की दौड़ में मजबूती से सामने आएंगे, या फिर युवा चेहरे अनिल ढकोग को मौका मिलेगा? फिलहाल तीनों ही भाजपा से जुड़े चेहरे हैं और टिकट का अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। लेकिन पांगी में जिया लाल कपूर के गर्मजोशी से हुए स्वागत ने इतना जरूर संकेत दिया है कि 2027 से पहले भरमौर-पांगी की सियासत में हलचल अभी थमने वाली नहीं है। पांगी लाइव न्यूज़ की नजर अब इस बात पर रहेगी कि भाजपा की अगली राजनीतिक रणनीति क्या होती है और टिकट की दौड़ आखिर किस दिशा में जाती है। #जियालालकपूर
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026
चंबा की समृद्ध कला को मिलेगा नया मंच, रंग महल में विकसित होगा आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर एक ही छत के नीचे चंबा रुमाल, चंबा चप्पल, चंबा थाल, मेटल और स्टोन क्राफ्ट के कलाकार होंगे एकत्रित सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 23 सितंबर ऐतिहासिक चंबा नगर अपनी समृद्ध कला एवं शिल्प परंपराओं के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। चंबा रुमाल, चंबा चप्पल, चंबा थाल, मेटल क्राफ्ट और स्टोन क्राफ्ट जैसी पारंपरिक कलाएं यहां की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन पारंपरिक कलाओं को नई पहचान और मंच देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक रंग महल में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू की है। इस संबंध में एडीसी चंबा अमित मैहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न पारंपरिक कलाओं से जुड़े कलाकार और शिल्पकार शामिल हुए। प्रशासन की योजना के अनुसार रंग महल में ऐसा केंद्र विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जहां चंबा रुमाल, चंबा चप्पल, चंबा थाल, मेटल और स्टोन क्राफ्ट से जुड़े कलाकार एक ही छत के नीचे बैठकर अपना कार्य कर सकें। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को न केवल तैयार कलाकृतियां देखने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे कलाकारों को काम करते हुए देखकर इन पारंपरिक कलाओं की प्रक्रिया को भी समझ सकेंगे। इस पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य पारंपरिक कला को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है। स्थानीय युवाओं को इन कलाओं का प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य में अपने स्तर पर काम शुरू करने का अवसर उपलब्ध करवाने की योजना है। प्रशासन की ओर से दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले युवाओं के लिए रंग महल में प्रशिक्षण के दौरान ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने का प्रयास भी किया जा रहा है, ताकि उन्हें प्रशिक्षण के बाद रोजाना लंबी दूरी तय न करनी पड़े। कलाकारों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि चंबा की पारंपरिक कलाएं केवल हस्तशिल्प नहीं, बल्कि क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर की योजना सफल होती है तो कलाकारों को बेहतर मंच मिलेगा और चंबा की कला को देश-विदेश तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। पद्मश्री सहित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों ने भी चंबा की कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। ऐसे में रंग महल में प्रस्तावित आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर चंबा की पारंपरिक कलाओं, कलाकारों और नई पीढ़ी के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बनने की दिशा में कदम माना जा रहा है।
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026
डॉ. जनक राज पर हाकम राणा का तीखा हमला, बोले—“राजनीति का अता-पता नहीं, थोपे हुए आदमी नहीं चाहिए” हमारी भूल थी जो उन्हें जिताया पांगी 23 सितम्बर पांगी घाटी की सियासत में इन दिनों बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। भाजपा के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष हाकम राणा ने विधायक डॉ. जनक राज को लेकर तीखी टिप्पणी की है। हाकम राणा ने कहा कि क्षेत्र की राजनीति और जनता की भावनाओं को समझने वाले नेताओं की जरूरत है। उन्होंने डॉ. जनक राज पर निशाना साधते हुए कथित तौर पर कहा कि जिन्हें राजनीति का “अता-पता नहीं” है, ऐसे लोगों को जनता पर थोपना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पांगी की जनता अपने क्षेत्र के मुद्दों और समस्याओं को समझने वाले नेतृत्व की अपेक्षा रखती है। उनका कहना है कि पार्टी संगठन को भी कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। हाकम राणा की इस टिप्पणी के बाद पांगी भाजपा की अंदरूनी सियासत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, डॉ. जनक राज की ओर से इस टिप्पणी पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। नोट: खबर में हाकम राणा के कथन को उनके बयान के रूप में प्रस्तुत किया गया है। डॉ. जनक राज का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए। #Pangi #PangiPolitics #HakamRana #DrJanakRaj #PangiNews #HimachalPolitics #BJP #PangiLiveNews #पांगीकीसियासत #हिमाचलप्रदेश #राजनीति #राजनीतिकखबर #जनताकीआवाज
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026
पांगी में गरमाया सियासी माहौल! भरमौर के बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज के खिलाफ जमकर नारेबाजी, वहीं पूर्व विधायक जियालाल भी समर्थकों के साथ चलते नजर आए। नारेबाजी के दौरान जियालाल समर्थकों ने विधायक डॉ. जनक राज के खिलाफ आवाज बुलंद की। आखिर पांगी में क्यों उठे विरोध के स्वर? देखिए पूरी तस्वीर। #भरमौर #पांगी #डॉजनकराज #जियालाल #BJP #HimachalPolitics #Pangi #Bharmour #Chamba #HimachalPradesh #PoliticalNews #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026
विजिलेंस के सामने पेश हुए सुधीर शर्मा! धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनसे करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए, जिनके जवाब उन्होंने दिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि जांच में मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए हैं और आगे भी विजिलेंस जब बुलाएगी, वह पूरा सहयोग करेंगे। सुधीर शर्मा ने अपने खिलाफ कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र बताया और कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने आएगी। #सुधीरशर्मा #धर्मशाला #विजिलेंस #Vigilance #HimachalPradesh #HimachalNews #Dharamshala #BreakingNews #LatestNews #PoliticalNews #HimachalPolitics #NewsUpdate #HimachalNewsUpdate #Kangra #KangraNews #DharamshalaNews #HimachalLive #News #Breaking #ViralNews #Himachal #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026
पांगी में बदले सियासी समीकरण? पूर्व नेता के समर्थन में जुटी... - Chamba News