चंबा-किलाड़ सड़क को रक्षा मंत्रालय द्वारा रणनीतिक सड़क घोषित किया गया है और इस परियोजना के पूरा होने पर पांगी घाटी 12 माह देश दुनिया से जुड़ी रहेगी। इस घोषणा पर पांगी घाटी के 25 हजार लोगों की तरफ से पंगवाल एकता मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और विशेष रूप से राजयसभा सांसद हर्ष महाजन का आभार जताया है। #himachaltimestv #highlight #chamba