विजिलेंस के सामने पेश हुए सुधीर शर्मा!
धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनसे करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए, जिनके जवाब उन्होंने दिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि जांच में मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए हैं और आगे भी विजिलेंस जब बुलाएगी, वह पूरा सहयोग करेंगे।
सुधीर शर्मा ने अपने खिलाफ कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र बताया और कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने आएगी।
#सुधीरशर्मा #धर्मशाला #विजिलेंस #Vigilance #HimachalPradesh #HimachalNews #Dharamshala #BreakingNews #LatestNews #PoliticalNews #HimachalPolitics #NewsUpdate #HimachalNewsUpdate #Kangra #KangraNews #DharamshalaNews #HimachalLive #News #Breaking #ViralNews #Himachal #EkNazarHimachalNews