चांदवा: चंदवा थाना प्रवेश द्वार के पास वाहन जांच अभियान में दो दर्जन वाहन पकड़े गए
बढ़ती सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर चंदवा थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया।थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना प्रवेश द्वार के पास चलाए गए अभियान में करीब चार दर्जन छोटे बड़े वाहनों की जांच की गई।