चांदवा: राज्य आवास कर्मी संघ ने वेतनमान वृद्धि सहित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी
राज्य आवास कर्मी संघ झारखंड के आह्वान पर चंदवा प्रखंड कार्यालय में आवास योजना के कर्मियों ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए काम काज किया।