घाटशिला: मऊभंडार चौक स्थित 5 दुकान में लगी आग की घटना के बाद पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने पीड़ितों से मिलकर ली जानकारी
मऊभंडार थाना क्षेत्र के चौक स्थित पांच दुकानों में पिछले दिन आग लगने से दुकान समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने अग्नि पीड़ितों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करें। साथ ही साथ उन्होंने सरकार से भी उचित मुआवजा दुकानदारों को दिलाने का आश्वासन दिया।