घाटशिला: मऊभंडार में जले 5 दुकान के दुकानदारों को मुआवजा दिलाने के लिए काल्टु चक्रवर्ती ने बीडीओ से की बात
घाटशिला प्रखंड के मऊभंडार चौक के समीप रविवार की रात मुख्य सड़क के किनारे 5 दुकान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर सोमवार को झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश सचिव सह 20 सूत्री जिला सदस्य सनत काल्टू चक्रवर्ती मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। तत्काल बीडीओ सह प्रभारी सीओ युनिका शर्मा से मुआवजा के संबंध में बातचीत की। बीडीओ ने कहा की उन्होंने सीआई एंव कर्मचारी को भेजा गया है।