घाटशिला: दामपाड़ा सार्वजनीन टुसु मेला गंधनिया हाट मैदान में की गई आयोजित, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई जिला पार्षद
गंधनिया हाट मैदान में सोमवार को दामपाड़ा सार्वजनीन टुसु मेला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि जिला पार्षद देवयानी मुर्मू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया माही हांसदा उपस्थित थी। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि मकर पर्व आदिवासी व मूलवासी का महान पर्व है। टुसू और बूढ़ी गांड़ी नृत्य झारखंड की पहचान है। परंपरा और संस्कृति को बचाये रखना ही पूर्वजों के प्रति सम्मान है।