घाटशिला: ज्ञान ज्योति शिक्षा केंद्र की ओर से दाहीगोड़ा में आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं
ज्ञान ज्योति शिक्षा केंद्र की ओर से घाटशिला के दाहीगोड़ा में छात्र- छात्राओं के लिए गणित, दौड़, कविता, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार किया गया। इस मौके पर ज्ञान ज्योति शिक्षा केंद्र के निर्देशिका आशा रानी पाल ने कहा कि छात्रों की आधारभूत शिक्षा को मजबूत करने के लिए शिक्षा केंद्र की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण किया गया।