घाटशिला: साउथ इस्टर्न रेलवे के कमिश्नर ऑफ सेफ्टी ने घाटशिला रेलवे स्टेशन से आसनबनी स्टेशन तक थर्ड लाईन का किया निरीक्षण
साउथ इस्टर्न रेलवे के कमिश्नर ऑफ सेफ्टी ब्रजेश मिश्रा तथा खड़गपुर मंडल रेल डिविजन प्रबंधक के आर चौधरी ने सोमवार को घाटशिला से लेकर आसनबनी रेलवे स्टेशन तक थर्ड लाईन का निरिक्षण किया। उनके साथ रेलवे के अन्य अधिकारी ने थर्ड लाईन के विभिन्न बिंदुओं का बारिकी से निरीक्षण किया। मंगलवार को दोपहर बाद थर्ड लाईन पर ट्रेन का स्पीड ट्रायल की जाएगी।