घाटशिला: घाटशिला के पांच पाण्डव काली मंदिर का पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की साफ सफाई
पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने मंगलवार को घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित पांच पाण्डव काली मंदिर परिसर के अंदर एवं बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के संग मिलकर साफ सफाई किया। झाडू लगाने के पश्चात् पानी से पूरे मंदिर परिसर को धोया गया एवं आंगन में पौधारोपण किया गया। मंदिर कमेटी के लोगों ने कई समस्याओं से अवगत कराया।