बदायूं: बदायूं शहर में सम्भल पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को नजरबंद किया
Budaun, Budaun | Dec 4, 2024 कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सम्भल पहुंचने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के नेता हरकत में आए और सम्भल जाने की तैयारी करने लगे। उससे पहले ही पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओंमकार सिंह और उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्राइवेट बस स्टैंड पर नजर बंद कर दिया।