बदायूं: दहेमी गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, पुलिस से की शिकायत, जिला अस्पताल में भर्ती कराया
Budaun, Budaun | Dec 4, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दहेमी गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को ईलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला ममता पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी दहेमी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली है। थाना सिविल लाइंस पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।