बदायूं: अम्बा टॉकीज बी मार्ट शोरूम के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, युवक घायल
Budaun, Budaun | Dec 4, 2024 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के पनवाड़ी बिजली घर मोहल्ले के रहने वाले 35 वर्षीय सोवरन पुत्र रामसहाय पैदल अपने घर से किसी कार्य के लिए जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंबा टॉकीज बी मार्ट शोरूम के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे सोवरन को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।