फिरोज़ाबाद: गांव ठार मानसिंह में चाचा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटा को घर में घुसकर पीट-पीटकर अधमरा किया
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव ठार मानसिंह से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है नारायण सिंह नामक शक्स ने अपने साथियो के साथ मिलकर अपनी भाभी सुमन देवी और भतीजे ब्रज किशोर को घर में घुसकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। माँ बेटा गंभीर रूप से घायल हुये है। घटना के पीछे रंजिस और शराब के नशे में कहासूनी की बजह बताई जा रही है।